28 अक्टूबर, 2026  |  00:54 IST
Jila Nazar
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

श्री बाल राम लीला कमेटी के तत्वावधान में भव्य श्रीराम लीला महोत्सव का हो रहा भव्य आयोजन

श्रीराम लीला महोत्सव के अंतर्गत ताड़का वध लीला का हुआ आयोजन,गांधी पार्क से निकली शोभायात्रा

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2 बार पढ़ा गया
श्री बाल राम लीला कमेटी के तत्वावधान में भव्य श्रीराम लीला महोत्सव का हो रहा भव्य आयोजन

मथुरा।यशोदा नंदन की नगरी मथुरा में श्री बाल रामलीला कमेटी के द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को ताड़का वध की लीला का आयोजन किया गया।इस मौके पर शाम को शहर के गांधी पार्क से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह धर्म प्रेमी जनता के द्वारा स्वागत किया गया।यह शोभायात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर मंडी रामदास होते हुए महाविद्या पहुंची जहां पर प्रभु श्री राम एव भ्राता लक्ष्मण और ताड़का के मध्य घनघोर युद्ध हुआ। काफी देर तक चले इस घमासान युद्ध के बाद प्रभु श्री राम के द्वारा बाढ़ से राक्षसी ताड़का का वध कर दिया।जैसे ही राक्षसी ताड़का का वध हुआ वैसे ही ताड़का के पुतले पर राम भक्तों के द्वारा हमला कर उसके पुतले को नष्ट कर दिया और चारों ओर प्रभु श्री राम के जयकारे गूंजने लगे।वहीं शाम को श्री राम वाटिका पर माता जानकी जन्म, ऋषि विश्वामित्र आगमन एव अहिल्या उद्धार की लीला आयोजित की गई जिसका उपस्थित धर्म प्रेमी जनता के द्वारा दर्शन कर पुण्य लाभ लिया गया।

इस संबंध में श्री बाल रामलीला कमेटी के प्रधानमंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रभु श्री राम की लीलाओं का मंचन प्रतिदिन श्री राम वाटिका में शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होगा।उन्होंने धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में श्री राम वाटिका में आयोजित प्रभु श्री राम की लीलाओं के आयोजन का आनंद लेने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।इस अवसर पर मुख्य रूप से सभापति विशनदयाल, प्रधानमंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी उपसभापति सुरेन्द्र चौधरी,पंकज शर्मा,उपप्रधानमंत्री योगेश गोयल,विकास वार्ष्णेय,कोषाध्यक्ष संजय चौधरी,निरीक्षक गुड्डू अग्रवाल ,योगेश आवा,सतीशचंद्र तरौली वाले, कृष्णगोपाल सिंघल,सौरभ खंडेलवाल,संजय नदवई,सुमित सर्राफ,राजू चतुर्वेदी,राजू सर्राफ, शंकर अग्रवाल,मयूर अग्रवाल,राजकुमार पहलवान ,अमर बिसावर,छगन लाल कागजी,राजकुमार पहलवान,राजेश गोयल,दीपक आदि उपस्थित रहे ।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।