28 अक्टूबर, 2026  |  00:52 IST
Jila Nazar
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

पैरा गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटे राम रतन, गांव में स्वागत

जापान में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में हासिल की सफलता, नरी गांव में फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से हुआ अभिनंदन

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2 बार पढ़ा गया
पैरा गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटे राम रतन, गांव में स्वागत

मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र के ग्राम नरी निवासी राम रतन सिंह जादौन ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) स्पर्धा में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। गृह ग्राम पहुंचने पर सरदारी समाज और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं तथा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

राम रतन सिंह जादौन, पुत्र मुनेश कुमार, की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। सम्मान समारोह में समाज के बुजुर्गों और गणमान्य लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
WhatsApp

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राम रतन सिंह ने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता मथुरा जनपद के साथ देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राम रतन की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

इस अवसर पर उनके भाई और कोच प्रहलाद सिंह, बहन गायत्री, चेयरमैन प्रतिनिधि फाल्गुन उर्फ कान्हा, दिगंबर चौधरी, अभय पाल सिंह, आदित्य लंबरदार, यशपाल मास्टर, श्रीचंद, भगत सिंह, कलुआ, भोला बौहरे, मुरारी प्रधान, राजाराम, राजवीर नेता, अजय प्रधान, जयपाल मास्टर, करण प्रधान और भोलू प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।