28 अक्टूबर, 2026  |  00:54 IST
Jila Nazar
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस,कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील

मथुरा में मंगलवार को सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में गोवर्धन ब्ल…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस,कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील

मथुरा में मंगलवार को सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में गोवर्धन ब्लॉक के मंडल अध्यक्षों और पार्टी नेताओं ने रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।बैठक में कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी और चंदा चोरी के आरोपों को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। वरिष्ठ नेता राजन पाठक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर दिल्ली पहुंचने और रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन में अधिकाधिक भागीदारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास करना चाहिए।जिला महासचिव मोहन नेताजी ने भी कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जिले से बड़ी संख्या में लोगों को दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में रैली की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान जिला महासचिव मनोज गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सैना, रमेश कश्यप, विपुल पाठक, केके गौतम, राजा गौतम, पंकज चौधरी और रवि वाल्मीकि सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।