20 अक्टूबर, 2026  |  22:51 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

PM मोदी ने चलाया तीर, धू-धू कर जला रावण

दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री, विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 9 बार पढ़ा गया
PM मोदी ने चलाया तीर, धू-धू कर जला रावण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ द्वारा आयोजित इस समारोह में उन्होंने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने मंच पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती की। इसके बाद उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण का दहन किया। रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। मौजूद लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया।

विज्ञापन
WhatsApp

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि आज भारत का कोना-कोना राममय है और राम के आदर्शों से विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा।

 

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।