28 अक्टूबर, 2026  |  00:54 IST
Jila Nazar
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

मथुरा में पुलिस का सड़कों पर शिकंजा, 36 वाहन सीज; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 22 चालक पकड़े

मथुरा। सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मथुरा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों के गंभीर उल्…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 3 बार पढ़ा गया
मथुरा में पुलिस का सड़कों पर शिकंजा, 36 वाहन सीज; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 22 चालक पकड़े

मथुरा। सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मथुरा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन पर 36 वाहनों को सीज किया गया,जबकि 76 वाहनों के चालान काटे गए। शराब पीकर वाहन चलाने,मोटरसाइकिलों में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने और अवैध हूटर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक यातायात के साथ थाना-चौकी प्रभारी और यातायात उपनिरीक्षकों की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना रहा।पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 22 चालकों के चालान किए। अधिकारियों ने ऐसे चालकों को सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। इसके अलावा निर्धारित मानकों के विपरीत साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली 20 मोटरसाइकिलों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न, अवैध हूटर और पुलिस सायरन का इस्तेमाल करने वाले 20 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, बिना नंबर प्लेट या दोषपूर्ण नंबर प्लेट के साथ चल रहे 14 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। गंभीर उल्लंघनों और आवश्यक दस्तावेजों की कमी के मामलों में 36 वाहनों को सीज किया गया।पुलिस ने वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, मानक के अनुरूप साइलेंसर लगाने और वैध नंबर प्लेट रखने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार,सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।