27 नवंबर, 2026  |  08:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

मां सी दौलत किसी के पास नहीं होती: आजम खान

सीएम योगी की माता सावित्री देवी के निधन पर सपा नेता ने जताया शोक, अखिलेश यादव ने भी व्यक्त की संवेदना

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 11 बार पढ़ा गया
मां सी दौलत किसी के पास नहीं होती: आजम खान

रामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं।

इस दुखद समाचार पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने शोक जताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह बहुत बड़ा सदमा है। मां सी दौलत किसी के पास नहीं होती।” आजम खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति और सब्र मिलने की दुआ की।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर दोनों नेताओं ने योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई।

सावित्री देवी का निधन सुबह करीब 11 बजे हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को पैतृक गांव पहुंचे और मां के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर “मां… ओम शांति” लिखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किए जाने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।