19 अक्टूबर, 2026  |  18:37 IST
Jila Nazar
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

खेरागढ़ में शुरू हुई ‘अर्पण कलश’ सेवा

घर-घर से ससम्मान जुटेगी पूजा सामग्री, नदियों और तालाबों को स्वच्छ रखने की पहल

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
खेरागढ़ में शुरू हुई ‘अर्पण कलश’ सेवा

खेरागढ़। धार्मिक आस्था, पूजा-सामग्री की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत खेरागढ़ ने ‘अर्पण कलश–घर-घर पूजा सामग्री संग्रह सेवा’ शुरू की है। इस पहल के तहत विशेष वाहन के माध्यम से घर-घर जाकर इस्तेमाल की जा चुकी पूजा-सामग्री ससम्मान एकत्र की जाएगी, ताकि उसे नदियों, तालाबों या सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने से रोका जा सके।

अक्सर पूजा के बाद फूल-माला और अन्य धार्मिक सामग्री जल स्रोतों में प्रवाहित कर दी जाती है, जिससे जल प्रदूषण और गंदगी की समस्या बढ़ती है। ‘अर्पण कलश’ सेवा के जरिए धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
WhatsApp

नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग गुड्डू ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रयुक्त पूजा-सामग्री को इधर-उधर फेंकने के बजाय नगर पंचायत के ‘अर्पण कलश’ वाहन में ही डालें। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से धार्मिक आस्था की मर्यादा बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर सभासद हिरदेश मंगल और सभासद प्रतिनिधि रम्मोलाल गोयल उपस्थित रहे।

 

संवाददाता: गोविन्द पाराशर, आगरा

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।