19 अक्टूबर, 2026  |  15:22 IST
Jila Nazar
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

डांडिया नाइट में झूमे लखनऊवासी

400 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, ढोल-डीजे की धुन और बनारसी चाट बनी आकर्षण का केंद्र

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
डांडिया नाइट में झूमे लखनऊवासी

लखनऊ। राजधानी के रघुवर मैरिज लॉन में आरवीएस डांस एकेडमी और रॉयल क्वींस के संयुक्त तत्वावधान में ‘डांडिया गरबा नाइट 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों, डांडिया की खनक और संगीत की धुनों के बीच 400 से अधिक लोगों ने उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लाइव डीजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज पर बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने देर रात तक गरबा और डांडिया रास किया। गोमती नगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे परिवारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

विज्ञापन
WhatsApp

आयोजन में महिला सशक्तिकरण के लिए पहचानी जाने वाली संस्था रॉयल क्वींस की विशेष भूमिका रही। वहीं, फूड स्टॉल्स पर सजी प्रसिद्ध बनारसी चाट लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही। आगंतुकों ने सांस्कृतिक उत्सव के साथ लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया।

आयोजक शेखर राजवंशी और रजनी प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, पारिवारिक और सांस्कृतिक वातावरण में उत्सव मनाने का अवसर देना था। लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

 

जिला नजर ब्यूरो चीफ- आर.एल. पाण्डेय

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।