मऊरानीपुर (झांसी)। नगर के गरौठा चौराहे से तहसील तक सड़क पर खड़े भारी वाहन यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे हैं। सड़क किनारे और मार्ग पर वाहनों के जमावड़े से आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, हादसों का खतरा भी बना हुआ है।
इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। पैदल राहगीरों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में सड़क पर खड़े भारी वाहनों के कारण रास्ता संकरा हो जाता है और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर भारी वाहनों के खड़े रहने से कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्या का संज्ञान लेकर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने यातायात सुचारु बनाने और दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।