13 अक्टूबर, 2026  |  01:28 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

कागारौल में शारदीय नवरात्रि पर मां शेरावाली की पूजा-अर्चना

देवी पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
कागारौल में शारदीय नवरात्रि पर मां शेरावाली की पूजा-अर्चना

कागारौल/आगरा। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को कागारौल क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। गांव गढ़मुक्खा के चौक मोहल्ले स्थित देवी पंडाल में मां शेरावाली की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुखमय गृहस्थ जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की समृद्धि की कामना की। रुपी शर्मा ने मां से भक्तों की सफलता और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर श्रीमती राजवती, मिथलेश, मीरा देवी, विमला देवी, चंदो, मीना, शांति देवी, कुमारी पूजा, चंचल, शानू उर्फ गोला, अल्फिजा, सोफिया, आकाश, मास्टर टीटू शर्मा, राजू, जितिन, सोनू, समाजसेवी इस्माइल, रोहतास, दीवान सिंह और पूरन सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

कागारौल कस्बे के अलावा बेरी चाहर, औरंगपुर, बहा सोनिगा, दिगरौता, नगला बृजा, चीतपुर, शाहपुर, विश्रामपुर, गढ़मुक्खा, गढ़ी कालिया और रिठौरी के देवी पंडालों में भी मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की पूजा और आरती की गई।

वहीं, कागारौल के पथवारी माता मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में व्रत रखने वाली महिलाओं और युवतियों ने सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। नवरात्रि के आगमन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।