13 अक्टूबर, 2026  |  01:26 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

जैंगारा की स्वाभिमान सभा में रालोद की हुंकार, जयंत चौधरी ने भरी जोश

किसान हितों और पार्टी की मजबूती का दिया संदेश

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 3 बार पढ़ा गया
जैंगारा की स्वाभिमान सभा में रालोद की हुंकार, जयंत चौधरी ने भरी जोश

आगरा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के जैंगारा गांव में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की स्वाभिमान सभा आयोजित हुई। सभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने संबोधित किया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोग शामिल हुए। आगरा के अलावा मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और राजस्थान के भरतपुर से भी लोग पहुंचे।

सभा में वक्ताओं ने स्वाभिमान, किसान हितों और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि रालोद की विचारधारा और चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाना जरूरी है।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

भरतपुर से आए रालोद विधायक ने कहा कि जैंगारा से उठी आवाज ब्रज क्षेत्र के साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक पहुंचेगी। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह के प्रति लोगों के जुड़ाव की सराहना की।

वहीं, तेजपाल सिंह ने कहा कि जैंगारा की धरती का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और कठिन यातनाएं सहीं। उन्होंने कहा कि चौधरी परिवार की तीन पीढ़ियों ने किसानों और जनहित के लिए काम किया है।

वक्ताओं ने किसान हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सभा को ब्रज क्षेत्र में रालोद की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।