27 अक्टूबर, 2026  |  02:52 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सदस्यता अभियान एक नवंबर से, 15 नवंबर तक नवीनीकरण की अपील

नए पत्रकारों को जोड़ने पर जोर, सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता—डॉ. विष्णु सिकरवार

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सदस्यता अभियान एक नवंबर से, 15 नवंबर तक नवीनीकरण की अपील

आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई आगरा ने संगठन को मजबूत बनाने और ग्रामीण एवं क्षेत्रीय पत्रकारों में एकजुटता बढ़ाने के लिए एक नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने की तैयारी की है। जिलाध्यक्ष डॉ. विष्णु सिकरवार ने सभी सदस्यों से 15 नवंबर तक सदस्यता नवीनीकरण कराने तथा नए पत्रकारों से संगठन से जुड़ने की अपील की है।

अभियान के तहत किरावली, खेरागढ़, सदर, एत्मादपुर, बाह और फतेहाबाद तहसीलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिलाध्यक्ष ने तहसील अध्यक्षों और महामंत्रियों को सदस्यता प्रक्रिया तेज करने तथा बैठकों की जानकारी जिला पदाधिकारियों को देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
WhatsApp

डॉ. विष्णु सिकरवार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। ग्रामीण और क्षेत्रीय पत्रकार एकजुट होकर अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है।

सदस्यता के लिए संपर्क करें: 

जिलाध्यक्ष डॉ. विष्णु सिकरवार- 9411650022, जिला महामंत्री प्रमेंद्र फौजदार- 9319544900, श्रीकांत पाराशर - 9358399382,

 दिलीप गुप्ता- 8077126162, 

जिला कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार- 8923685355, सहकोषाध्यक्ष सुमित गर्ग - 9758608217 और संगठन मंत्री नवीन राजावत - 9411403853।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।