25 अक्टूबर, 2026  |  09:12 IST
Jila Nazar
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

फतेहपुर सीकरी लोकसभा में 86 सड़कों की मरम्मत को 16.72 करोड़ मंजूर

पांच विधानसभा क्षेत्रों में 31.33 किलोमीटर सड़कों का होगा विशेष मरम्मत कार्य, सांसद राजकुमार चाहर ने दी जानकारी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
फतेहपुर सीकरी लोकसभा में 86 सड़कों की मरम्मत को 16.72 करोड़ मंजूर

आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 86 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 16 करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 31.33 किलोमीटर लंबाई की सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।

सांसद राजकुमार चाहर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सड़कों की मरम्मत से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

विज्ञापन
WhatsApp

विधानसभा वार स्वीकृत धनराशि

- फतेहपुर सीकरी: 15 सड़कें, 6.76 किलोमीटर, 3.23 करोड़ रुपये।

- फतेहाबाद: 27 सड़कें, 10.625 किलोमीटर, 5.34 करोड़ रुपये।

- बाह: 24 सड़कें, 7.472 किलोमीटर, 4.45 करोड़ रुपये।

- खेरागढ़: 13 सड़कें, 4.86 किलोमीटर, 2.19 करोड़ रुपये।

- आगरा ग्रामीण: 7 सड़कें, 2.09 किलोमीटर, 1.50 करोड़ रुपये।

विधानसभा वार विवरण के अनुसार, फतेहाबाद में सबसे अधिक 27 सड़कों की मरम्मत प्रस्तावित है। वहीं, बाह विधानसभा क्षेत्र में 24 सड़कों को इस योजना में शामिल किया गया है।

सांसद चाहर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलने की बात कही और स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। प्रस्तावित मरम्मत कार्यों से क्षेत्र की सड़क व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।