फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बिजोलपुरा रोड पर गढ़ी मोहनलाल के पास गुरुवार रात सड़क किनारे भोला चौहान का शव पड़ा मिला था। शुक्रवार को मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपितों की गिरफ्तारी और घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
मृतक भोला चौहान राजापुरा खंडेर गांव के निवासी थे। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की थी।
शनिवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने मृतक के घर पहुंचकर स्वजन से मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निष्पक्ष एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र भी मौजूद रहे। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।