बिजनौर। सड़क हादसे में घायल ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रकाश वर्मा का हालचाल जानने के लिए मंगलवार को चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी विधायक स्वामी ओमवेश उनके आवास पहुंचे। उन्होंने डॉ. वर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रकाश वर्मा कुछ दिन पूर्व अखबार के कार्य से जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे में घायल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। चिकित्सकों की सलाह पर वह फिलहाल अपने रतनपुर खुर्द स्थित आवास पर बेड रेस्ट कर रहे हैं।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद से ही पत्रकार साथी, शुभचिंतक और क्षेत्र के गणमान्य लोग लगातार उनके आवास पर पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
इसी क्रम में विधायक स्वामी ओमवेश ने मंगलवार को उनके आवास पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने डॉ. वर्मा का हौसला बढ़ाते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय होने की कामना की।
इस अवसर पर संसार चौधरी, सुरेंद्र निदना, सुजीत कुमार और सूर्यकांत वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।













टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।