मऊरानीपुर (झांसी)। धसान नदी में कथित अवैध बालू खनन के मामले में वन विभाग की शिकायत पर लहचूरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वनरक्षक नैंसी के अनुसार, नयागांव बीट क्षेत्र में गश्त के दौरान कुछ लोग लिफ्टर की मदद से नाव में बालू भरते दिखाई दिए। वनकर्मियों को देखकर आरोपी बालू से भरी नाव और लिफ्टर लेकर भाग गए। नदी में पानी अधिक होने के कारण टीम मौके तक नहीं पहुंच सकी।

तहरीर में भान सिंह यादव, रघुवीर यादव, जयसिंह यादव और शिवकुमार यादव निवासी ग्राम लहदरा, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) के नाम शामिल हैं। वन विभाग ने मौके से लिफ्टर में इस्तेमाल होने वाले दो लोहे के पाइप, एक प्लास्टिक पाइप और चार ड्रम बरामद किए हैं। बरामद सामान मऊरानीपुर रेंज कार्यालय में रखा गया है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और भारतीय वन अधिनियम की धारा 26(1)(जी) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।