13 अक्टूबर, 2026  |  01:28 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

दहेज में कार और दो लाख की मांग, विवाहिता को घर से निकाला

अपर पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 3 बार पढ़ा गया
दहेज में कार और दो लाख की मांग, विवाहिता को घर से निकाला

जैतपुर। दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग को लेकर विवाहिता के उत्पीड़न और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर अपर पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद जैतपुर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जैतपुर के नयेपुरा गांव निवासी दीप सिंह की शादी 25 मई 2022 को भिंड के सुरपुरा क्षेत्र स्थित रमा गांव की उमा भारती से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

आरोप है कि 19 जून 2025 को पति दीप सिंह, ससुर चौहान सिंह, सास राजबेटी और ननद पूर्विना देवी समेत अन्य ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। शिकायत के बाद 21 अगस्त 2025 को राजीनामा हुआ, लेकिन पीड़िता के अनुसार उसे दोबारा ससुराल नहीं ले जाया गया।

तीन वर्षीय बेटी नित्या के साथ मायके में रह रही उमा ने अपर पुलिस आयुक्त पूर्वी अभिषेक अग्रवाल से शिकायत कर कार्रवाई और पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।