14 अक्टूबर, 2026  |  00:10 IST
Jila Nazar
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

अपूर्वा सिंह जादौन बनीं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष

आगरा जिला इकाई की कमान मनीषा सिंह को, ब्रज क्षेत्र के 14 जिलों में नई नियुक्तियां

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
अपूर्वा सिंह जादौन बनीं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष

आगरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में संगठनात्मक बदलाव करते हुए ब्रज क्षेत्र के 14 जिलों में नई जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से नई नियुक्तियों की घोषणा की। इसके तहत अपूर्वा सिंह जादौन को आगरा महानगर और मनीषा सिंह को आगरा जिला इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला मोर्चा में इन नियुक्तियों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

घोषित सूची के अनुसार, प्रतिमा सिंह को मथुरा जिला, डॉ. अनुपम शर्मा को फिरोजाबाद महानगर, आशा सिंह को फिरोजाबाद जिला, सरिता माहेश्वरी को अलीगढ़, शामली पाठक को हाथरस और प्रज्ञा सेंगर को मैनपुरी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी क्रम में डॉ. अनिता उपाध्याय को कासगंज, गरिमा अग्रवाल को बरेली महानगर, मीना मौर्य को आंवला, बबली सिंह को शाहजहांपुर जिला, रुचि गुप्ता को शाहजहांपुर महानगर और सविता शर्मा को बदायूं जिला इकाई की जिम्मेदारी दी गई है।

नई नियुक्तियों के बाद संबंधित जिलों में महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी नवनियुक्त अध्यक्षों पर होगी।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।