15 अक्टूबर, 2026  |  15:11 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

अमेरिका के हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश नाकाम, बंदूक जाम होने से बची जानें

19 वर्षीय श्वेत वर्चस्ववादी गिरफ्तार, भारतीयों को निशाना बनाने की कथित योजना फेल

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 13 बार पढ़ा गया
अमेरिका के हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश नाकाम, बंदूक जाम होने से बची जानें

इलिनॉय।अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर पर भारतीयों की सामूहिक हत्या की कथित साजिश नाकाम हो गई। 19 वर्षीय अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस (पैलेटाइन निवासी) पर आरोप है कि वह अरोरा शहर के सबसे बड़े हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर भारतीयों की हत्या करना चाहता था।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को उसने सहकर्मी से कहा कि वह भारतीयों को मारना चाहता है और अगला दिन ‘खास’ है। 11 अक्टूबर को वह AR-स्टाइल राइफल, करीब 300 राउंड गोली, बॉडी आर्मर और अन्य साजो-सामान लेकर मंदिर क्षेत्र पहुंचा। गोली चलाने की कोशिश में राइफल जाम हो गई, जिसके बाद वह भाग गया।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

बाद में उसने सहकर्मी को बताया और ऑनलाइन राइफल ठीक करने का तरीका खोजा। सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। पापोराकिस को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर से राइफल, गोला-बारूद, बॉडी आर्मर और श्वेत वर्चस्ववादी प्रतीकों वाले सामान मिले। उसके पास से 8 पन्नों का मेनिफेस्टो भी बरामद हुआ, जिसमें भारतीयों समेत अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत भरे विचार थे।

उस पर आतंकवादी धमकी और अवैध हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं। वह बिना जमानत के हिरासत में है। जांच जारी है।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।