13 अक्टूबर, 2026  |  01:28 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

थाने से 500 मीटर दूर लाखों की चोरी, पुलिस की सुरक्षा पर सवाल!

वैष्णो देवी दर्शन करने गया था परिवार, चोर 5.65 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और डीवीआर तक उखाड़ ले गए

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
थाने से 500 मीटर दूर लाखों की चोरी, पुलिस की सुरक्षा पर सवाल!

फरह/मथुरा। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि थाना फरह से महज 500 मीटर दूर फर्नीचर कारोबारी के घर को निशाना बना डाला। लाखों की चोरी की इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर नकदी और आभूषणों के साथ सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए, ताकि उनकी पहचान करना चुनौती बन जाए।

जानकारी के मुताबिक, कस्बा निवासी फर्नीचर कारोबारी नरेंद्र गोयल परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। शनिवार रात घर लौटे तो उनके होश उड़ गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

आरोप है कि चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़े और कमरे का जंगला काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद 5 लाख 65 हजार रुपये नकद, सोने की नथ, चार चूड़ियां, दो अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, करीब 13 ग्राम सोने की चेन और चांदी की तीन जोड़ी तोड़ियां समेट ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता है। सवाल उठ रहा है कि जब थाने के आसपास ही चोर बेखौफ वारदात को अंजाम दे सकते हैं, तो कस्बे के दूसरे इलाकों की सुरक्षा कैसी होगी? फिलहाल चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार को पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।