मथुरा। बाल दिवस के अवसर पर रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, मथुरा में विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्री वीरेंद्र गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लगभग 40 आकर्षक दुकानें लगाईं, जिनमें हस्तनिर्मित वस्तुओं, स्वादिष्ट व्यंजनों एवं रचनात्मक उत्पादों का प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्वयं दुकानों का संचालन कर उद्यमशीलता, आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक कौशल का परिचय दिया। विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए गेम जोन भी बनाया गया। अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
निदेशक श्रीमती लता गोयल ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित मंच देकर निखारना विद्यालय का दायित्व है। उप प्रधानाचार्य श्री प्रभात सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं उद्यमशीलता का विकास करती हैं।
प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर श्री अभिषेक गोयल, श्री हिमांशु गोयल, डॉ. सुप्रिया शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी दीप्ति उपाध्याय, श्वेता शर्मा, उमेश चंद, उमाशंकर गौतम, श्यामशीस रॉय, यशवंत कुमार, अशोक कुमार शर्मा, रोहन कपूर, मुनेश कुमार, प्रशांत चौधरी, रेखा शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी
उमाशंकर गौतम
रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, मथुरा
मो. 7417995396












टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।