मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, महोली रोड, मथुरा में 27 से 29 नवंबर 2026 तक 12वीं स्वर्गीय श्री गौरीलाल जी गोयल स्मृति अंडर-19 अंतरविद्यालयीय जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन, मथुरा से संबद्ध इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सीबीएसई एवं आईसीएसई विद्यालय भाग ले सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय से एक बालक एवं एक बालिका टीम ही प्रतिभाग कर सकेगी। प्रवेश शुल्क पूर्णतः निःशुल्क है। पंजीकरण एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। प्रतियोगिता का फिक्स्चर 26 नवंबर को अपराह्न 3 बजे निकाला जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यालयों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।
संपर्क: श्री जगदीश प्रसाद कुशवाह, कार्यक्रम सचिव
मोबाइल: 7668987186
आयोजक: रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, मथुरा
संबद्धता: जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन, मथुरा
मीडिया प्रभारी
उमाशंकर गौतम
मो 7417995396
रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल मथुरा










टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।