हमीरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कुरारा खण्ड के मौन बगार, भौली रोड पर शाखा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 40 गांवों की शाखाएं एक साथ लगीं। कार्यक्रम में हजारों स्वयंसेवकों के साथ माताओं और बहनों ने भी सहभागिता की।
शाखा संगम के दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेलों और समता के कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक श्रीराम जी ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए संघ की स्थापना और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विजयादशमी 1925 से प्रारंभ हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज देशभर में शाखाओं के माध्यम से भारत के भाव को लेकर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में विभाग संघचालक गोपालदास पालीवाल, खण्ड संघचालक अर्जुन सिंह, विभाग प्रचारक ऋतुराज, जिला प्रचारक धनंजय, विभाग प्रचार प्रमुख राजेश शुक्ल, जिला प्रचार प्रमुख भारत सिंह, खण्ड प्रचारक सचिन, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल और चेयरमैन आशारानी कबीर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा राहुल द्विवेदी, अभय यादव, हरनारायण सिंह, दीपक सिंह गौर, प्रदुम सिंह, गणेश तिवारी, ज्ञानवेन्द्र कुशवाहा, शिवांक द्विवेदी, सुभाष पाण्डेय, शिवमूरत चंदेल, विराट सोनकर और पंकज राजावत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।