14 अक्टूबर, 2026  |  00:09 IST
Jila Nazar
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

शाहदरा कट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित, शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
शाहदरा कट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

आगरा। यमुनापार क्षेत्र में शाहदरा कट के पास सर्विस रोड पर सोमवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के अनुसार, टेडी बगिया निवासी अरमान पुत्र गुड्डू ने पुलिस को सर्विस रोड पर शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद शाहदरा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

प्रारंभिक जांच में मृतक का हुलिया भिखारी जैसा प्रतीत होने की बात सामने आई है। हालांकि, उसकी पहचान और वहां पहुंचने की परिस्थितियों के संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के साथ स्थानीय लोगों को भी दिखाई, लेकिन खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अब पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चलने की उम्मीद है। फिलहाल, पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।