27 नवंबर, 2026  |  05:57 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

सौंख में दिवाली पर दर्दनाक हादसा, लोहे की नाल फटने से 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल

गंधक-पटास से पटाखा चलाने के दौरान हुआ विस्फोट, किशोर की आंख और हाथ में गंभीर चोटें; हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
सौंख में दिवाली पर दर्दनाक हादसा, लोहे की नाल फटने से 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल

मथुरा। गोवर्धन तहसील के सौंख कस्बे में दीपावली की शाम पटाखा चलाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।गंधक-पटास का इस्तेमाल कर लोहे की नाल से पटाखा फोड़ते समय अचानक नाल फट गई। विस्फोट की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर कान्हा पुत्र मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी आंख और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद कस्बे में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार,दीपावली की देर शाम कान्हा लोहे की नाल से पटाखा चला रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ नाल फट गई और किशोर उसकी चपेट में आ गया। विस्फोट से उसके हाथ और आंख में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया।हादसे की खबर फैलते ही सौंख कस्बे में लोगों की भीड़ जुट गई। किशोर की गंभीर हालत को लेकर परिजन और स्थानीय लोग चिंतित हैं। कस्बे के लोग उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। घटना ने दीपावली पर असुरक्षित तरीके से पटाखे चलाने के खतरों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।