मथुरा। सास-बहू के रिश्ते में प्रेम और सम्मान की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब अक्षय नवमी पर काजल चौधरी अपनी बुजुर्ग सास को सिर पर बैठाकर परिक्रमा करती नजर आईं। इस दृश्य ने परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं का ध्यान खींच लिया। काजल के सेवा भाव को देखकर कई लोग भावुक हो गए और उनके इस कदम की सराहना की।अक्षय नवमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की आवाजाही लगी रही।देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने धार्मिक परिक्रमा पूरी की और मंदिरों में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।इसी दौरान काजल चौधरी अपनी सास को सिर पर बैठाकर परिक्रमा करती दिखाई दीं। उनके इस अंदाज को देखकर आसपास मौजूद लोग ठहरकर यह दृश्य देखने लगे। श्रद्धालुओं ने काजल के समर्पण और बुजुर्ग के प्रति सम्मान की भावना की प्रशंसा की।आमतौर पर सास-बहू के रिश्ते को लेकर समाज में कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं, लेकिन काजल के इस व्यवहार ने रिश्ते का आत्मीय और सकारात्मक पक्ष सामने रखा। लोगों ने इसे बुजुर्गों की सेवा, प्रेम और पारिवारिक संस्कारों का संदेश देने वाला उदाहरण बताया।










टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।