27 नवंबर, 2026  |  05:57 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

न्यायिक दिवस पर जिला जज और अधिवक्ताओं ने की स्व-गणना, जनगणना-2027 के प्रति किया जागरूक

जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना अभियान को गति देने के उद्देश्य से जनपद बिजनौर में न्यायिक दिवस मनाया गया

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 7 बार पढ़ा गया
न्यायिक दिवस पर जिला जज और अधिवक्ताओं ने की स्व-गणना, जनगणना-2027 के प्रति किया जागरूक

बिजनौर। जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना अभियान को गति देने के उद्देश्य से जनपद बिजनौर में न्यायिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह एवं जनगणना प्रभारी प्रज्ञा यादव सहित संबंधित अधिकारियों ने जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचकर जिला जज से स्व-गणना करने का अनुरोध किया।

इस दौरान जिला जज ने स्वयं स्व-गणना की और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित किया, ताकि जनगणना की प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

इसके बाद जिला जनगणना अधिकारी ने बार संघ पहुंचकर अधिवक्ताओं को जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने अधिवक्ताओं से स्वयं स्व-गणना करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्व-गणना कर अभियान में सहभागिता निभाई। अधिकारियों ने कहा कि स्व-गणना जनगणना प्रक्रिया को सरल, सुगम और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।