27 नवंबर, 2026  |  05:55 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, 2027 के चुनावी रोडमैप पर मंथन

सीएम योगी समेत दोनों उपमुख्यमंत्री और 50 से अधिक वरिष्ठ नेता पहुंचे, केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव ने यमुना स्नान को लेकर कसा तंज

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 13 बार पढ़ा गया
मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, 2027 के चुनावी रोडमैप पर मंथन

मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा का दो दिवसीय चिंतन एवं योजना बैठक सोमवार को परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित 50 से अधिक वरिष्ठ नेता शामिल होने पहुंचे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की भूमिका और चुनाव प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश पिछड़ों, दलितों और गरीबों के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश को मथुरा आकर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की बात करनी चाहिए। मौर्य ने कहा कि बैठक में चिंतन-मंथन के बाद निकलने वाले निष्कर्षों की जानकारी दी जाएगी। भाजपा का लक्ष्य प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाना और प्रदेश को गुंडागर्दी तथा माफियागिरी से मुक्त रखना है। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मथुरा-वृंदावन आए भाजपा नेताओं को कार्यक्रम शुरू करने से पहले यमुना में स्नान करना चाहिए। उन्होंने यमुना की स्थिति को लेकर भी तंज कसा।

भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी एवं सांसद मेधा कुलकर्णी ने बैठक को विचार-विमर्श का आयोजन बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रबंधन में जुटे पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बैठक में 2027 के चुनाव और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने इसे चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी कहा कि चुनाव को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रणनीति बनाने के लिए जुटे हैं। बैठक में संगठनात्मक तैयारियों और आगामी चुनावी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा जारी है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

 

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।