14 अक्टूबर, 2026  |  00:46 IST
Jila Nazar
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

मंदिर की बिजली कटने पर हंगामा, सड़क पर कीर्तन

फतेहाबाद में श्रद्धालुओं ने बाह रोड पर लगाया जाम, बिजली बहाल होने पर शांत हुआ मामला

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
मंदिर की बिजली कटने पर हंगामा, सड़क पर कीर्तन

फतेहाबाद। नवरात्र के दौरान मंगलवार रात प्राचीन हनुमान मंदिर की बिजली कटने से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। गुस्साए लोगों ने बाह रोड पर जाम लगा दिया और सड़क पर बैठकर कीर्तन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को समझाकर जाम खुलवाया। बाद में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल सजाया गया था। रोशनी की व्यवस्था के बीच अचानक बिजली गुल होने से श्रद्धालु नाराज हो गए। लोगों ने बिजली विभाग पर मंदिर की बिजली काटने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर जाम लग गया और कीर्तन होने लगा।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि मंदिर की बिजली नहीं काटी गई थी। उनके अनुसार, बाहर सजावट के लिए बिजली का कथित अवैध इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसका लोड करीब 14 से 15 किलोवाट था। इससे ट्रांसफार्मर पर असर पड़ने की आशंका के चलते बिजली काटी गई थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मंदिर की बिजली आपूर्ति चालू कर दी। बिजली बहाल होने के बाद श्रद्धालुओं का गुस्सा शांत हो गया और स्थिति सामान्य हो गई।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।