मथुरा में महाराजा अंबरीष जयंती महोत्सव 2026 के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में महाराजा अंबरीष का स्वरूप धारण करने वाले गोपाल सोनी का सम्मान किया गया। सोनी समाज युवा समिति (रजि.) मथुरा की ओर से शाम छह बजे एक स्थानीय होटल में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें माला, पटका, साफा और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया तथा शोभायात्रा को सफल बनाने में उनके योगदान के लिए आभार जताया।युवा समाजसेवी सौरभ वर्मा ने कहा कि गोपाल सोनी ने महाराजा अंबरीष के स्वरूप में समाज की गौरवशाली परंपरा को जीवंत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है।समारोह में समिति के संरक्षक जय सिंह वर्मा, श्रीभगवान वर्मा, अध्यक्ष बॉबी वर्मा, महामंत्री नितिन सोनी, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष सोनू वर्मा, के.एम. सोनी, राजेश सोनी, उमेश सोनी, मुकेश सोनी, जगदीश वर्मा, अरविंद वर्मा, चंद्रेश वर्मा, चिराग सोनी और मीडिया प्रभारी रूपकिशोर सोनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अखिल भारतीय स्वर्णकार जन जागृति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चल वर्मा छगनलाल वर्मा, पूर्व सभासद दीपक वर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। समापन पर आयोजक समिति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।