14 अक्टूबर, 2026  |  00:11 IST
Jila Nazar
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

एक ही रात तीन मकानों में चोरी, 25 लाख का माल पार

सैंया के नगला इनामी गांव में चोरों का धावा, ताले तोड़े और दीवार फाड़कर घुसे

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
एक ही रात तीन मकानों में चोरी, 25 लाख का माल पार

आगरा। थाना सैंया क्षेत्र के नगला इनामी गांव में चोरों ने एक ही रात तीन मकानों को निशाना बनाकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। चोर घरों से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, कपड़े और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवारों के अनुसार, चोरी गए सामान की कीमत करीब 22 से 25 लाख रुपये है।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र सीताराम, विष्णु पुत्र रामहंस और पप्पू पुत्र छत्रपाल के मकानों में वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कहीं ताले तोड़े, तो एक मकान में दीवार तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद घरों में रखे कीमती सामान को समेटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों में खलबली मच गई। एक साथ तीन मकानों में चोरी होने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पीड़ितों ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 25 लाख रुपये तक बताई है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा।

सूचना पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े तथ्यों और चोरों की पहचान करने में जुटी है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।