27 नवंबर, 2026  |  05:55 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा की धूम, गोबर से बने विशाल गिरिराज स्वरूप की हुई पूजा

हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा, जयकारों और शहनाई की धुन से गूंजा मंदिर परिसर; दोपहर तीन बजे होंगे अन्नकूट के दर्शन

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 10 बार पढ़ा गया
द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा की धूम, गोबर से बने विशाल गिरिराज स्वरूप की हुई पूजा

मथुरा। दीपावली के अगले दिन सोमवार को शहर के प्रसिद्ध पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के श्री द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना शुरू हुई। दर्शन और पूजन के लिए दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण बना रहा।मंदिर के चौक में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार कर आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर के सेवायतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुष्प, दीप और पूजन सामग्री चढ़ाकर गिरिराज महाराज की परिक्रमा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर को भी विशेष रूप से सजाया गया था। शहनाई की मधुर धुन और भक्तों के जयकारों से पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया।श्री द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि गोवर्धन पूजा के लिए गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया है। मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कर विभिन्न प्रकार के भोग लगाए गए। उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजे मंदिर में अन्नकूट के दर्शन होंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ब्रज की प्राचीन धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस पर्व को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।