27 नवंबर, 2026  |  04:38 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

बीएसए कॉलेज में मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी, नए पंजीकरण की दी जानकारी

फॉर्म 6, 7 और 8 के माध्यम से नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन की प्रक्रिया समझाई

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 14 बार पढ़ा गया
बीएसए कॉलेज में मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी, नए पंजीकरण की दी जानकारी

मथुरा। बीएसए कॉलेज के श्याम चरण हॉल कॉरिडोर में बुधवार को स्वीप ईएलसी टीम की ओर से मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें नवीन मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटवाने और नाम-पते में संशोधन से संबंधित जानकारी पोस्टरों के माध्यम से दी गई। प्रदर्शनी में फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की प्रक्रिया को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। विभिन्न स्टॉलों पर मौजूद टीम सदस्यों ने युवाओं, छात्र-छात्राओं और नए मतदाताओं को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन करने के तरीके और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया।सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और कॉलेज प्राचार्य ललित शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के आयोजन मतदाता पंजीकरण बढ़ाने में उपयोगी साबित होंगे। स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. दीनदयाल ने बताया कि तीनों फॉर्म ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से भी भरे जा सकते हैं। डीएलएमटी मनीष दयाल ने युवा महोत्सव में शामिल प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में ऐसे युवाओं को पंजीकरण के लिए जागरूक करें, जो एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे। ईएलसी कोऑर्डिनेटर डॉ. अखिलेश यादव ने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी।डॉ. रोली तिवारी और गुरु प्यारी सतसंगी ने नियमित रूप से ऐसी प्रदर्शनी आयोजित करने की आवश्यकता बताई। आयोजन में स्वीप टीम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयकों ने सहयोग किया।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।