13 अक्टूबर, 2026  |  20:32 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

बैंड-बाजों के साथ निकली अग्रसेन जयंती शोभायात्रा

18 पुत्रों और 18 नाग कन्याओं की झांकी ने मोहा मन, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर दिखा खेरागढ़

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 8 बार पढ़ा गया
बैंड-बाजों के साथ निकली अग्रसेन जयंती शोभायात्रा

खेरागढ़।महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की गूंज और आकर्षक झांकियों के बीच निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने भगवान गणेश की आरती तथा महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के स्वरूपों की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों और 18 नाग कन्याओं के सजीव स्वरूपों से सजी झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। बैंड-बाजों की धुन के बीच आगे बढ़ती शोभायात्रा से पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल नजर आया।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

महाराजा अग्रसेन के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए अग्रवाल समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। आयोजन ने सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का संदेश दिया। इस दौरान अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। जयंती महोत्सव को लेकर कस्बे में उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।

 

 

गोविंद पाराशर, संवाददाता

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।