14 अक्टूबर, 2026  |  18:26 IST
Jila Nazar
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

आयु प्रमाण के नियम बदले, हजारों बुजुर्गों को मिली राहत

मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पैन कार्ड से भी तय हो सकेगी उम्र, 795 आवेदन अब भी प्रक्रियाधीन

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 3 बार पढ़ा गया
आयु प्रमाण के नियम बदले, हजारों बुजुर्गों को मिली राहत

मथुरा। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने वाले बुजुर्गों को आयु प्रमाण पत्र संबंधी नियमों में बदलाव से बड़ी राहत मिली है। दस्तावेजों के अभाव में अटकी पेंशन की प्रक्रिया दोबारा शुरू होने के बाद जिले में 8054 बुजुर्गों की पेंशन स्वीकृत होकर शुरू हो चुकी है, जबकि 795 आवेदन अभी प्रक्रिया में हैं।शासन ने 12 मार्च को जारी आदेश में आयु प्रमाण के लिए हाईस्कूल की अंकतालिका या परिवार रजिस्टर की नकल को ही मान्य किया था। ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक बुजुर्गों के पास ये दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इसके चलते उनके आवेदन वापस हो गए। समस्या को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजकर नियमों में बदलाव की आवश्यकता बताई।शासन ने 19 मई को नियमों में संशोधन करते हुए मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पैन कार्ड को भी आयु निर्धारण के लिए मान्य कर दिया। इसके बाद विभाग ने दस्तावेज संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर पात्र आवेदनों को आगे बढ़ाया। नए प्रावधान से उन बुजुर्गों को राहत मिली है, जिन्हें केवल निर्धारित प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने के कारण पेंशन पाने में परेशानी हो रही थी। शेष 795 आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।