आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा बाजार में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। बाबा ट्रेडर्स के बाहर स्कूटर पर रखा रुपयों से भरा बैग एक युवक उठाकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, व्यापारी रोज की तरह सुबह दुकान खोलने पहुंचा था। उसने करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात से भरा बैग स्कूटर पर रखा और दुकान का शटर खोलने लगा। इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और मौका पाकर बैग लेकर भाग निकला। व्यापारी को घटना का पता चला, तब तक आरोपी भीड़ में गायब हो चुका था।
वारदात की जानकारी मिलते ही व्यापारी ने थाना शाहगंज में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान करने और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
दिनदहाड़े बाजार में हुई चोरी की इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।