13 अक्टूबर, 2026  |  09:03 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

विधान परिषद चुनाव की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा

फतेहाबाद। विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधिकारियों के साथ ब्लॉक परिसर में बनाए गए दोनों मतदान…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
विधान परिषद चुनाव की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा

फतेहाबाद। विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधिकारियों के साथ ब्लॉक परिसर में बनाए गए दोनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसडीएम ने 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग कराने के साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल और छाया की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चुनाव संबंधी तैयारियों पर चर्चा की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्र पर उन्हीं मतदाताओं को प्रवेश दिया जाएगा, जिनका नाम संबंधित मतदाता सूची में दर्ज होगा और जो निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पहचान पत्र प्रस्तुत करेंगे।

निरीक्षण के दौरान एसीपी इमरान अहमद, तहसीलदार शिखर मिश्रा, इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार तथा एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।