उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के पुराने हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें दो सगे भाई अंकित गुप्ता (30) और मोहित गुप्ता (32) तथा 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति रोज गुप्ता घायल है।
घटना करीब 9:30 बजे हुई। कमेटी की बैठक में पिछले मेले के आय-व्यय और नई कमेटी गठन पर बहस शुरू हुई। अंकित गुप्ता (नरेश गुप्ता के पुत्र) और कौशल गुप्ता के बीच पुरानी रंजिश थी। कहासुनी बढ़ने पर कौशल गुप्ता और उसके साथियों ने लाइसेंसी राइफल व अन्य हथियारों से फायरिंग कर दी। अंकित और कुणाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल मोहित की बरेली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुणाल दुकान से घर लौट रहा था और राहगीर था।
पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता के साथ हर्षित गुप्ता और संतोष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से लाइसेंसी राइफल, अवैध तमंचा और डंडे बरामद हुए। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। जांच जारी है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।