28 नवंबर, 2026  |  09:39 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

मिशन शक्ति-6: महिला पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का दिया संदेश

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 9 बार पढ़ा गया
मिशन शक्ति-6: महिला पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

झांसी। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत रविवार को झांसी में महिला पुलिस बल ने जन-जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण और स्वावलंबन का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षा संबंधी मामलों में सजगता बरतने के लिए प्रेरित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आयोजित रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर सिमरन सिंह तथा क्षेत्राधिकारी महिला अपराध आसमा वकार ने किया। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों की जानकारी देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अभियान का संदेश प्रसारित किया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करना और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग ने महिला सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अभियान के जरिए महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक और आत्मविश्वासी बनने का संदेश दिया गया।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।