13 अक्टूबर, 2026  |  08:36 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

मथुरा में दिव्यांगजनों को बांटे गए सहायक उपकरण, 43 ट्राईसाइकिल वितरित

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग लाभार्थियों को मिली सहायता

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
मथुरा में दिव्यांगजनों को बांटे गए सहायक उपकरण, 43 ट्राईसाइकिल वितरित

मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार एवं परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में बल्देव विधायक पूरन प्रकाश और सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए। 

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक संसाधन उपलब्ध कराना रहा।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि वितरण के दौरान 43 ट्राईसाइकिल, 28 व्हीलचेयर, 140 एमआर किट, पांच स्मार्ट केन, एक ब्रेल किट, 48 कान की मशीन, 36 जोड़ी बैसाखी, 15 वॉकिंग स्टिक और 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता और जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे भी मौजूद रहीं।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से नि:शुल्क ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण के 10 विद्यार्थियों तथा शादी अनुदान के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक राम लखन मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।