मथुरा। भाजपा विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के दौरान फर्जी नाम हटाए जा रहे हैं। अपने बयान में उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब के हाथ में बंधे कलावे का जिक्र करते हुए पहचान छिपाने के मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए।श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण जरूरी है, ताकि वास्तविक भारतीय नागरिकों के नाम सूची में बने रहें और चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी हो। उनके अनुसार, इस प्रक्रिया से किसी वैध भारतीय नागरिक को घबराने की जरूरत नहीं है।भाजपा विधायक ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम गलती से कट गए हैं, वे संबंधित स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर अपना नाम दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।उन्होंने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की।इस संबंध में श्रीकांत शर्मा का बयान सामने आया है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।