खबर के मुताबिक भारत में बिकने वाली हर 100 नई कारों में लगभग 22 से 24 CNG मॉडल हैं। इसी मांग को देखते हुए Maruti Suzuki पांच नई CNG गाड़ियां लाने की तैयारी में है। इनमें Fronx फेसलिफ्ट शामिल है, जिसमें 1.2-लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन आ सकता है। CNG मोड में यह करीब 69bhp पावर देगा और CNG-AMT विकल्प भी संभव है।
Grand Vitara फेसलिफ्ट 2026 के अंत से मार्च 2027 के बीच आ सकती है। इसमें नई ग्रिल, LED हेडलाइट, 10.1-इंच टचस्क्रीन और अंडरबॉडी CNG सिलेंडर की बात है। करीब सात साल बाद बदली जा रही WagonR और Ertiga में भी नीचे लगे टैंक की उम्मीद है, जिससे बूट स्पेस बचेगा।
पांचवीं गाड़ी Grand Vitara पर आधारित नई 7-सीटर एसयूवी (कोडनेम Y17) है। इसमें 6 और 7 सीट के विकल्प, पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच स्क्रीन और वेंटिलेटेड सीटें मिल सकती हैं।

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।