Toyota ने भारत में 2026 Fortuner Leader Edition उतार दी है। इसका 4x2 मैनुअल वेरिएंट 36.51 लाख रुपये एक्स-शोरूम में है, जबकि 4x2 ऑटोमैटिक की एक्स-शोरूम कीमत 38.72 लाख रुपये रखी गई है। बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप के जरिए की जा सकती है।
बाहरी हिस्से में सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, ब्लैक रियर डोर गार्निश, मैचिंग हब कैप वाले ग्लॉस-ब्लैक अलॉय व्हील, ब्लैक रूफ, ब्लैक-फिनिश एंटीना और बॉडी-साइड मोल्डिंग दी गई हैं।
अंदर डुअल-टोन ब्लैक और मैरुन सीट अपहोल्स्ट्री है। केबिन में एंबिएंट लाइटिंग और इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट्स जुड़ी हैं। सुविधाओं में ऑटो-फोल्डिंग बाहरी रियर-व्यू मिरर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं।

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।