
मथुरा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर के तत्वावधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर नारी शक्ति हुंकार आंदोलन आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के निर्देशन में हुए प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के आंतरिक मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम की बर्खास्तगी की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की गई।प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने संदेश लिखी तख्तियां लेकर सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही और महिला सम्मान के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। प्रदेश मंत्री रश्मि धाकड़ ने कहा कि महिला सुरक्षा, बेटियों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुनने और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रेमा पानू ने कहा कि महिलाओं का सम्मान व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए और सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में महानगर मंत्री कल्पना गर्ग, नीलम पांडेय, ममता भारद्वाज, सरोज सिंह, पूनम गौड़, शशि शुक्ला, आरती चतुर्वेदी, पूजा सैनी, सुनीता शर्मा, उर्मिला शर्मा, कृष्णा चौधरी और रामदुलारी चौधरी सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।






टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।