30 अक्टूबर, 2026  |  22:33 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

जनगणना 2027 की तारीखें तय, 25 जनवरी से शुरू

देशभर में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी गणना, चुनाव वाले और बर्फीले इलाकों को छूट

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 14 बार पढ़ा गया
जनगणना 2027 की तारीखें तय, 25 जनवरी से शुरू

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय जनगणना 2027 की आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर में जनसंख्या गणना (पॉपुलेशन एन्यूमरेशन) का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच पूरा किया जाएगा। इसके लिए रेफरेंस डेट 1 मार्च 2027 की रात 12:00 बजे (00:00 घंटे) निर्धारित की गई है।  

सरकार ने साफ किया है कि इस दौरान चुनाव वाले राज्यों—मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड—में जनगणना नहीं की जाएगी। इसी तरह बर्फ से ढके इलाकों लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बर्फीले क्षेत्रों में भी इस अवधि में गणना नहीं होगी। इन क्षेत्रों के लिए अलग शेड्यूल पहले से तय है।  

विज्ञापन
WhatsApp

इससे पहले 10 से 24 जनवरी 2027 तक नागरिक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) के जरिए ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। गणना के बाद 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर चलाया जाएगा, जिसमें छूटी हुई जानकारी को जोड़ा जाएगा।  

यह भारत की 16वीं जनगणना है और आजादी के बाद आठवीं। इसमें पहली बार डिजिटल तरीके से डेटा संग्रह और जाति गणना भी शामिल होगी। सरकार का लक्ष्य सटीक और समयबद्ध आंकड़े जुटाना है।  

 

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।