हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों के लिए हुई कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ये पद पोस्ट कोड-26016 के तहत ट्रेनी आधार पर भरे जाएंगे। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार 8192 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 6726 परीक्षा में बैठे।
सफल रहे 372 उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 15 अक्टूबर से शुरू होगा। इसका कार्यक्रम बाद में तय होगा और ईमेल के जरिए बताया जाएगा। सत्यापन के दिन मूल प्रमाणपत्र, उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के दो-दो सेट, डाउनलोड किया हुआ आवेदन पत्र और पहचान पत्र साथ लाना होगा।
आयोग ने शारीरिक शिक्षा अध्यापक (प्रारंभिक) 26024, संस्कृत शिक्षक 26023 और शिक्षक (शारीरिक शिक्षा) 26035 की सीबीटी 27 अक्टूबर को कराने की घोषणा भी की है। परीक्षा से एक हफ्ते पहले वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होगा, जहां से रोल नंबर और एडमिट कार्ड मिल सकेंगे।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।