20 अक्टूबर, 2026  |  22:53 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

चाऊमीन खाने से 12 साल की बच्ची की मौत

एटा की तनु की सांस नली में टुकड़ा फंसने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
चाऊमीन खाने से 12 साल की बच्ची की मौत

  एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मिरहची कस्बे की 12 वर्षीय तनु श्रीवास्तव (कक्षा 10 की छात्रा) की कासगंज में चाऊमीन खाने के बाद मौत हो गई। तनु ने नवरात्रि के नौ दिन का व्रत पूरा करने के बाद सोमवार को परिवार के साथ मां चामुंडा देवी मंदिर के दर्शन किए।

दर्शन के बाद मंदिर परिसर के मेले में उसने चाऊमीन और आइसक्रीम खाई। घर लौटते समय करीब 4:30 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां शुरू हो गईं। परिवार उसे कासगंज के कलावती अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
WhatsApp

एटा के अपर जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, उल्टी के दौरान चाऊमीन का टुकड़ा सांस की नली में फंसने से मौत हुई हो सकती है। सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।

 

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।