मऊरानीपुर (झांसी)। अतिवृष्टि से फसल नुकसान का सामना करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को तहसील सभागार मऊरानीपुर में कृषि निवेश अनुदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में आयोजित राहत राशि वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
सजीव प्रसारण के उपरांत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने करीब 100 किसानों को सहायता राशि से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करना है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मऊरानीपुर आनंद सिंह परिहार तथा ब्लॉक प्रमुख बंगरा इंजीनियर भारती आर्य मौजूद रहीं। इस दौरान अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कृषि निवेश अनुदान उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र किसानों को फसल क्षति के सापेक्ष 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। इस आर्थिक सहायता से प्रभावित किसानों को नुकसान की भरपाई करने और आगामी कृषि कार्यों में मदद मिलने की उम्मीद है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।