27 नवंबर, 2026  |  05:46 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

209 सीट की जंग : लखनऊ की उड़ान पर दिल्ली का ब्रेक!

सेंटी गुरु का तंजनामा:

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 20 बार पढ़ा गया
209 सीट की जंग : लखनऊ की उड़ान पर दिल्ली का ब्रेक!

अरे ओ सियासत के शहंशाहों! जरा संभलकर बैठिए, क्योंकि सेंटी गुरु अपनी कलम की धार और व्यंग्य का हथौड़ा लेकर मैदान में उतर चुका है। इस बार मामला सिर्फ 209 सीटों की सूची का नहीं, बल्कि दिल्ली और लखनऊ के बीच चल रही उस अदृश्य कुर्सी की लड़ाई का है, जिसमें हर कोई खुद को सिकंदर साबित करने पर तुला है।

याद है न लोकसभा चुनाव 2024 का वो किस्सा? तब 37 सीटों का नैरेटिव खूब उछाला गया था। प्रचार ऐसा कि मानो योगी आदित्यनाथ ने पहले ही जीत का नक्शा बना दिया था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई और बीजेपी हार गई। अबकी बार 209 सीटों का नया सियासी पोस्टर सामने आया। संदेश साफ था- टिकट वितरण में असली बॉस कौन है, यह समझ लिया जाए!

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

लेकिन सेंटी गुरु पूछता है कि जब गोरखपुर की अपनी सियासी जमीन पर रविकिशन की जीत का अंतर 2019 के मुकाबले करीब दो लाख घट गया, बांसगांव में जीत का अंतर सिमटकर लगभग तीन हजार रह गया और आसपास की कई सीटों पर बीजेपी को शिकस्त मिली, तब हार की पूरी जिम्मेदारी दूसरों के सिर क्यों?

ऊपर से पार्टी की समीक्षा में पेपर लीक, जातीय समीकरण, क्षत्रिय नाराजगी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा जैसे सवाल भी सामने आए। फिर भी नैरेटिव की फैक्ट्री में एक ही माल तैयार होता रहा- योगी की सलाह नहीं मानी, इसलिए नुकसान हुआ!

अब आइए 209 सीटों के ताजा एपिसोड पर। योगी के समर्थक खेमे में उत्साह की लहर थी, लेकिन हाईकमान ने कथित सूची का खंडन करते हुए मुख्यमंत्री से हस्ताक्षर करवाकर स्पष्टीकरण जारी करा दिया। यानी जिस सूची को ताकत का प्रदर्शन बनाकर पेश किया जा रहा था, उसी पर दिल्ली ने ब्रेक लगा दिया।

सेंटी गुरु की नजर में असली कहानी यही है—सियासत में लोकप्रियता के दावे अपनी जगह हैं और संगठन की सत्ता अपनी जगह!

अब सवाल यह है कि लखनऊ अपनी ताकत का विस्तार चाहता है या दिल्ली अपनी पकड़ का इम्तिहान ले रही है?

क्योंकि जब एक तरफ जयकारों का शोर हो और दूसरी तरफ हाईकमान की मुहर, तो समझ लीजिए कि पर्दे के पीछे पटकथा अभी पूरी नहीं हुई है।

सेंटी गुरु का कहना है- 209 सीटों की सूची तो बहाना है, असली लड़ाई सत्ता के रिमोट की है। और रिमोट किसके हाथ में रहेगा, इसका अगला एपिसोड अभी बाकी है!

फिलहाल दिल्ली और लखनऊ के बीच सियासी तापमान बढ़ रहा है। ज्वालामुखी फूटेगा या फिर समझौते की बर्फ पिघलेगी, यह वक्त बताएगा।

  - सेंटी गुरु

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।