26 नवंबर, 2026  |  04:48 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

वीआईपी लिफ्ट में घुसा लोकतंत्र का सबसे छोटा आतंकवादी

सेंटी गुरु का तंजनामा... ✍️

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 16 बार पढ़ा गया
वीआईपी लिफ्ट में घुसा लोकतंत्र का सबसे छोटा आतंकवादी

कहते हैं कि सत्ता के गलियारों में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, लेकिन कानपुर में एक मच्छर ने इस कहावत की ऐसी-तैसी कर दी। मुख्यमंत्री का 15 किलोमीटर का रास्ता तीन दिन तक धूल मुक्त करने में पूरा नगर निगम जुटा रहा। सड़कें चमकाई गईं, इंतजाम दुरुस्त हुए, अफसरों की सांसें ऊपर-नीचे होती रहीं, मगर जनाब मच्छर साहब ने सारी तैयारियों पर एक ही भनभनाहट में पानी फेर दिया।

सेंटी गुरु की एंट्री यहीं से होती है। बोले- भाई वाह! इंसान को मुख्यमंत्री तक पहुंचने के लिए कितने सुरक्षा घेरे पार करने पड़ते हैं, कितनी अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन मच्छर ने न कोई पास बनवाया, न किसी अधिकारी से सिफारिश कराई। सीधे वीआईपी लिफ्ट में दाखिल और मुख्यमंत्री के सामने हाजिर!

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

लिफ्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महापौर प्रमिला पांडेय, मंत्री सतीश महाना और जय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। तभी मच्छर ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। महापौर ने फुर्ती दिखाई और एक झटके में उसे मसल दिया। मच्छर तो मर गया, लेकिन उसके पीछे छोड़ गया व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा सवाल।

मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा- ‘मच्छर ऐसे नहीं मरेंगे, इनका इलाज करना होगा।’

अब सोचिए, जिस मच्छर को मारने के लिए महापौर को खुद मैदान में उतरना पड़ा, उसकी नस्ल के हजारों मच्छर शहर की गलियों, नालियों और मोहल्लों में रोज वीआईपी ट्रीटमेंट के बिना घूम रहे होंगे। वहां न तीन दिन की सफाई, न विशेष इंतजाम और न किसी बड़े अधिकारी की निगरानी!

सेंटी गुरु कहते हैं- मुख्यमंत्री के आने पर 15 किलोमीटर का रास्ता चमक सकता है, तो आम आदमी की गली क्यों नहीं? क्या सफाई व्यवस्था भी वीआईपी और आम आदमी के पते देखकर काम करती है?

मच्छर ने तो लिफ्ट में घुसकर अपनी औकात दिखा दी, अब बारी व्यवस्था की है कि वह शहर के हर मोहल्ले में अपना इलाज दिखाए। वरना मच्छर रोज भनभनाएंगे और अफसर फाइलों में ही उन्हें मारते रहेंगे।

सेंटी गुरु की आखिरी बात- मच्छर को मारना आसान है, मगर मच्छर पैदा करने वाली व्यवस्था का इलाज करना असली चुनौती है!

  - सेंटी गुरु

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।